हर साल बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों के बीच माइलेज हर ड्राइवर के लिए सबसे अहम मुद्दा बन गया है। चाहे आप बाइक चलाते हों या कार, बेहतर माइलेज का मतलब है ज्यादा बचत और पेट्रोल पंप के कम चक्कर। इस ब्लॉग में हम आपको कार की माइलेज बढ़ाने के 12 आसान और प्रैक्टिकल तरीके बताएंगे।
Best Way to Increase Mileage of Car
1. टायर में सही प्रेशर बनाए रखना |
अगर आपके टाइप में कम प्रेशर होता है तो गाड़ी को चलने पर ज्यादा फ्यूल ज्यादा खर्च होता है। अतिरिक्त खर्च से बचने के लिए आपको हर 10–15 दिन में टायर प्रेशर जरूर चेक करना चाहिए | आप इसे पेट्रोल पंप या डिजिटल टायर गेज से चेक करवा सकते हैं।
Tips: आप अपने गाड़ी के टायर में नाइट्रोजन एयर का इस्तेमाल करें, इससे प्रेशर लंबे समय तक स्थिर रहता है।
2. समय पर सर्विस करवाए |
अगर आप बेहतर माइलेज चाहते है तो आपको अपनी गाड़ी समय समय पर सर्विस करवानी चाहिए इससे इंजन सही रहता है और बेहतर माइलेज देता है। सर्विस में आप इंजन ऑयल, ऑयल फिल्टर, एयर फिल्टर और स्पार्क प्लग बदलें। अगर आप लंबे समय बाद सर्विस करवा रहे है तो इसमें आपको गियर आयल, ब्रेक आयल, चैम्बर नट और लुब्रिकेशन की भी जरूरत पड़ सकती है |
Bonus: अच्छी क्वालिटी का इंजन ऑयल इस्तेमाल करें, इससे परफॉर्मेंस बेहतर होती है।
3. स्मूद ड्राइविंग करें |
अगर आप बेहतर माइलेज चाहते है तो आपको अपनी गाड़ी बहुत आराम से चलाना चाहिए, आपको अचानक ब्रेक नहीं लगाना चाहिये और न ही तेजी से एक्सेलरेशन करना चाहिए इससे फ्यूल की खपत बढ़ती है। हमेशा एक स्थिर स्पीड बनाए रखें और धीरे-धीरे ब्रेक लगाएं। यह न केवल माइलेज बढ़ाता है बल्कि आपकी ड्राइविंग को सुरक्षित भी बनाता है।
4. सही फ्यूल का इस्तेमाल करें |
जब भी आप फ्यूल भरवाने जाये तो हमेशा अपनी कार के मैनुअल में बताए गए फ्यूल को ही भरवाए | प्रीमियम पेट्रोल तभी उपयोग करें जब आपकी कार को उसकी जरूरत हो।
2025 अपडेट: कई गाड़ियां अब E20 (एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल) सपोर्ट करती हैं—अपनी कार की कम्पैटिबिलिटी जरूर चेक करें।
5. सही रूट का प्लान करें
घर से निकलने से पहले Google Maps पर ट्रैफिक जरूर चेक करें क्यूंकि अगर आप ट्रैफिक जाम में फंस जाएंगे या ख़राब रस्ते से जाएंगे तो आपका फ्यूल ज्यादा खर्च होगा |
कम ट्रैफिक = कम फ्यूल खर्च
6. लंबे समय तक इंजन ऑन न रखें |
अगर आप कही जा रहे है और रास्ते में कही एक मिनट से ज्यादा रुकना पड़ गया तो इंजन बंद कर दें क्यूंकि इससे फ्यूल बेकार खर्च होता है।
नई कारों में: Auto Start-Stop फीचर का उपयोग करें।
7. ज्यादा वजन न रखें
हमेशा अपने कार में उसकी कैपेसिटी के अनुसार सामान () रखे क्यूंकि कार में अनावश्यक वजन से माइलेज कम हो जाता है।
Fact: हर 50 kg अतिरिक्त वजन माइलेज को 2–3% तक कम कर सकता है।
8. तेज स्पीड पर विंडो बंद रखें
अगर आप 60 km/h से ज्यादा की से ड्राइव कर रहे है तो हमेशा अपने कार के शीशे बंद रखे क्यूंकि खुले शीशे एयर ड्रैग बढ़ाते हैं। इससे फ्यूल ज्यादा खर्च होता है। ऐसे में हल्के AC का इस्तेमाल करना बेहतर होता है।
9. व्हील अलाइनमेंट सही रखें
अगर आप अपनी गाड़ी को 5,000 से 7,000 km तक चला चुके है तो आपको अपने कार की अलाइनमेंट चेक कराएं। अगर व्हील अलाइनमेंट सही नहीं है, तो टायर जल्दी घिसते हैं और माइलेज कम होती है।
10. हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक वाहन अपनाएं |
अगर आपकी रनिंग ज्यादा है, तो हाइब्रिड या इलेक्ट्रिक कार पर विचार करें। ये पेट्रोल कारों की तुलना में काफी बेहतर माइलेज देते हैं।
Maruti Grand Vitara Hybrid – लगभग 28 km/l
Hero Splendor XTEC – 70 km/l से ज्यादा
Also read this:- Top 10 Winter Car Care Tips- Save Fuel, Protect Battery & Drive Smooth This Season
कार की माइलेज बढ़ाना कोई मुश्किल काम नहीं है। बस आपको अपनी ड्राइविंग हैबिट्स और मेंटेनेंस पर ध्यान देना होगा। ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो करके आप अपनी कार की माइलेज में अच्छा सुधार कर सकते हैं और अपने फ्यूल खर्च को कम कर सकते हैं। (Latest updates)
Disclaimer: The tips shared in this blog are based on general driving and maintenance practices. Actual mileage may vary depending on vehicle condition, road situations, and driving habits. Please refer to your vehicle’s manual or consult a professional mechanic for specific advice.
I am an automobile enthusiast and blogger with 5 years of experience in reviewing cars and bikes. I write about vehicle features, performance, and the latest trends in the auto industry to help readers make informed decisions. My blog offers honest reviews, comparisons, and easy-to-understand insights for all types of automobile lovers.
Pingback: How to Get Cheap Auto Insurance in India 2025
Pingback: How to Prevent Car from Heating Up in Summer- Best tips 2025