ये 10 Tips नहीं अपनाए तो Car हो सकती है खराब! Prevent Car from Heating Up in Summer

Prevent car from heating up in Summer:- भारत का मौसम मुख्य रूप से उष्णकटिबंधीय (Tropical) है, जिसकी वजह से यहां गर्मी काफी ज्यादा पड़ती है। ऐसे में कार का Overheat होना एक आम समस्या बन जाती है। ज्यादा तापमान के कारण कार का इंजन खराब हो सकता है, AC पर असर पड़ सकता है और कई बार कार चलते-चलते रास्ते में बंद भी हो सकती है।

इसीलिए आज हम जानेंगे कुछ आसान और असरदार टिप्स, जिनकी मदद से आप अपनी कार को गर्मियों में Overheat होने से बचा सकते हैं और उसकी Performance को बेहतर बनाए रख सकते हैं।

prevent car from heating up in summer
prevent car from heating up in summer

Tips to Prevent Car from Heating Up in Summer

1. Check Radiator Coolant ( रेडिएटर कूलेंट चेक करें )

गर्मी शुरू होते ही सबसे पहले अपनी कार के Radiator का coolant जरूर चेक करें। अगर coolant कम या गंदा है तो वह Engine को सही से ठंडा नहीं कर पाएगा, जिससे Engine गर्म हो सकता है। इसलिए समय-समय पर coolant बदलवाना जरूरी है।

2. Park in shade and use car cover ( छाया में पार्क करें और कार कवर इस्तेमाल करें )

जब भी कार पार्क करें, कोशिश करें कि उसे छायादार या ढकी हुई जगह पर खड़ा करें। सीधी धूप में खड़ी कार का तापमान 20–30°C तक बढ़ सकता है, जो AC और Dashboard दोनों के लिए नुकसानदायक है।

3. Use Sunshades on Windshield ( विंडशील्ड पर सनशेड लगाएं )

कार की विंडशील्ड और खिड़कियों पर सनशेड लगाना एक आसान और प्रभावी तरीका है। यह कार के अंदर को UV किरणों और गर्मी से बचाता है। आजकल Reflective sunshades भी मिलते हैं, जो लगभग 50% तक गर्मी को रोक सकते हैं।

4. Check Engine Oil ( इंजन ऑयल चेक करें )

गर्मियों में Engine Oil की जांच करना बहुत जरूरी है। नया और साफ Oil Engien में घर्षण और गर्मी दोनों को कंट्रोल करता है। हर 8,000-9,000 km के बाद Oil बदलना खासतौर पर गर्मियों में फायदेमंद होता है।

5. Monitor Battery Health (बैटरी की स्थिति पर ध्यान दें )

ज्यादा तापमान बैटरी के इलेक्ट्रोलाइट लेवल को प्रभावित करता है, जिससे बैटरी जल्दी डिस्चार्ज हो सकती है। इसलिए गर्मियों में बैटरी टर्मिनल्स साफ रखें और समय-समय पर बैटरी चेक करवाएं।

6. Maintain Tyre Pressure ( टायर प्रेशर बनाए रखें )

गर्मियों में हवा फैलती है, इसलिए टायर प्रेशर चेक करना जरूरी होता है। ज्यादा हवा भरने से टायर फटने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए हमेशा सही प्रेशर बनाए रखें।

7. Get AC System Serviced ( AC सिस्टम की सर्विस कराएं )

गर्मी शुरू होने से पहले कार के AC सिस्टम की सर्विस जरूर कराएं। अगर Ac Filter गंदा है या रेफ्रिजरेंट कम है, तो Cooling कम हो जाती है, जिससे कार के अंदर गर्मी बढ़ती है और Engine पर भी असर पड़ता है।

prevent car from heating up in summer
prevent car from heating up in summer

8. Drive Smart in Heat ( गर्मी में समझदारी से ड्राइव करें )

गर्मियों में गाड़ी चलाते समय बहुत तेज ड्राइविंग से बचें। तेज गति से Engine ज्यादा गर्म होता है। इसलिए हमेशा Smoothऔर Stable Driving करें।

9. Open Windows for 1-2 Minutes Before AC ( AC चलाने से पहले खिड़कियां खोलें )

कार में बैठते ही तुरंत AC ऑन न करें। पहले 1–2 मिनट के लिए खिड़कियां खोल दें ताकि अंदर की गर्म हवा बाहर निकल जाए। इससे AC पर लोड कम पड़ेगा।

10. Follow Regular Service Schedule ( नियमित सर्विसिंग कराएं )

सबसे जरूरी बात है कि कंपनी द्वारा बताई गई Service Schedule को फॉलो करें। Engine, coolant system, Oil aur Filters की समय पर Service करने से ओवरहीटिंग की समस्या से बचा जा सकता है।

Bonus Tip: Dashboard और Seat पर तौलिया या सनशेड का इस्तेमाल करें। खासकर लेदर सीट्स और काला Dashboard ज्यादा गर्मी सोखते हैं। इन पर कपड़ा या मैट लगाने से कार के अंदर का तापमान 5–10°C तक कम किया जा सकता है।

Conclusion

गर्मियों में कार को ओवरहीट होने से बचाना सिर्फ आराम के लिए ही नहीं, बल्कि आपकी गाड़ी की लंबी उम्र और बेहतर परफॉर्मेंस के लिए भी जरूरी है। अगर आप ऊपर बताए गए आसान टिप्स जैसे कूलेंट चेक करना, छाया में पार्क करना, सनशेड का उपयोग करना और समय-समय पर सर्विसिंग कराना अपनाते हैं, तो आपकी कार तेज गर्मी में भी सुरक्षित और स्मूद चलती रहेगी।

इसलिए गर्मियों में थोड़ी सावधानी रखें और अपनी कार का ध्यान रखें, ताकि आप बिना किसी परेशानी के सफर का आनंद ले सकें।

Disclaimer: The tips (prevent car from heating up in summer) given in this blog are for general guidance. For specific car models, it would be best to consult your car manual or a certified mechanic.

Also read this: 90% लोग नहीं जानते How To Increase Mileage of Car | ये 10 तरीके जो आपकी कार की माइलेज 30% तक बढ़ा सकते हैं

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top