Top 5 Best Cars Under ₹8 Lakh in India 2026 – Powerful Mileage, शानदार Safety & Best Value!

अगर आपका बजट ₹8 लाख का है और आप अपने बजट में ऐसी कार ढूंढ़ रहे है जिसका माइलेज अच्छा हो चलाने में आरामदायक हो अच्छी सेफ्टी हो और टिकाऊ भी हो, तो मार्किट में ऐसे काफीसारे कार मौजूद है लेकिन कोनसी कार आपके लिए सही है ये थोड़ा confusing है क्यूंकि हर कार किसी न किसी चीज में बेहतर है

इसीलिए हमने आपके लिए Top 5 Best Automatic Cars Under 8 Lakh लाये है जो Value फॉर Money है | इसमें हमने हर कार के engine, mileage, comfort, driving experience, safety और practical usage के हिसाब से detail में explain किया है ताकि आपको सही decision लेने में आसानी हो।

5- Hyundai Grand i10 Nios

Hyundai Grand i10 Nios जो no 5 पर है, ये गाड़ी 2019 में आई थी उसके बाद इसका फेसलिफ्ट भी आया था | ये गाडी लम्बे समय से Indian market में अपनी पहचान बनाये हुए है ये एक popular family hatchback रही है। 2020 में इसकी Crash टेस्ट हुआ था और उसमे इसको काफी काम रेटिंग मिली थी यह कार खासकर उन लोगों के लिए अच्छी है जिन्हें smooth engine, premium interior और easy city driving चाहिए।

Engine & Performance

Hyundai Grand i10 Nios 1.2L 4-cylinder petrol engine मिलता है जो लगभग 83 PS की power और 113 Nm torque generate करता है। 4-cylinder होने की वजह से इसका engine काफी smooth और refined feel देता है। इसकी ड्राइविंग एक्सपीरियंस काफी कूल है साथ ही इसकी interior quality काफी Excellent है, अगर हम इसके price की बात करे तो 5.5 लाख में ये टोटल वैल्यू फॉर मनी है | अगर इसके Mileage की बात करे तो Manual में लगभग 18–20 kmpl है और Automatic में लगभग 20–21 kmpl है |

कमियां

Hyundai Grand i10 Nios, Overall अच्छी है लेकिन इसका Design थोड़ा पुराना है Safety के मामले में भी इसकी Rating अच्छी नहीं है जबसे इसका facelift Version आया है इसके safety को थोड़ा improve किया गया है |

4-Maruti Suzuki Swift / Dzire

Swift और Dzire दोनों ही Indian market की सबसे successful cars में से हैं। दोनों को एकसाथ इसलिए रखा है क्यूंकि boot space और कुछ minor फीचर को छोड़ कर दोनों में कुछ खास difference नहीं है |

Automatic Cars Under 8 Lakh
Automatic Cars Under 8 Lakh

Engine & Performance

Overall इन दोनों गाड़ियों की बात करे तो काफी बढ़िया इंजन आता है इसमें 1.2L Z-Series 3-cylinder आता है जो काफी अच्छा परफॉरमेंस निकाल के देता है | Driving Experience काफी अच्छा है क्योंकि इसका steering और handling काफी fun-to-drive feel देता है। अगर इसके माइलेज की बात करे तो सिटी में 20 kmpl और highway पर 22-23 तक का average देता है | Global NCAP में इसको 5 स्टार की रेटिंग मिली है |

कमियां

3-cylinder engine होने की वजह से high revs पर थोड़ा vibration महसूस हो सकता है। हालांकि refinement बाकी 3-cylinder engines से काफी बेहतर है। अगर आपको mileage और low running cost चाहिए तो Swift और Dzire बहुत strong options हैं।

3- Hyundai Exter

Hyundai Exter एक compact micro SUV है | यह उन लोगों के लिए अच्छी है जिन्हें SUV जैसी stance चाहिए लेकिन budget limited हो | इसका AMT काफी ज्यादा स्मूथ है। इसका ओवरऑल फीचर वाइज भी इसमें कोई कमी नहीं है | इसका Suspension काफी अच्छा है और comfortable भी है |

Top 5 Best Car

Engine & Performance

1.2L 4-cylinder engine दिया गया है जो Grand i10 Nios में आता है। इसलिए refinement और smoothness काफी अच्छी मिलती है। इसका Automatic gearbox भी काफी smooth काम करता है। अगर इसके Mileage की बात करे तो Manual में लगभग 19 kmpl और Automatic में लगभग 19–20 kmpl मिलता है |

कमियां

इसकी suspension tuning soft side पर है। City में comfort काफी अच्छा मिलता है लेकिन खराब roads पर full load में suspension bottom-out कर सकता है। High-speed cornering में थोड़ा ज्यादा body roll भी महसूस होता है। अगर आपकी driving mostly city में होती है और आपको compact SUV चाहिए तो Exter एक practical choice है।

2- Tata Punch

Tata Punch अपने segment की सबसे मजबूत और भरोसेमंद cars में से एक मानी जाती है। इसकी Suspension Quality काफी अच्छी है इसको आप ख़राब रोड पर चलाइये तब भी ये suspension manage कर लेता है | इसके Space की बात करे तो ये Exter के जैसा ही है और लुक वाइज भी काफी अच्छी है | इसमें Average comfort है |

Top 5 Best Car

Engine & Performance

Tata Punch में 1.2L Revotron engine मिलता है जो लगभग 88 PS power generate करता है। Engine performance काफी decent है लेकिन refinement Hyundai और Maruti जितनी smooth नहीं लगती। इसके माइलेज की बात करे तो मैन्युअल में लगभग 18–19 kmpl और आटोमेटिक में 19–20 kmpl है |

कमियां

इस गाड़ी में कुछ कमिया है जैसे ड्राइव करते टाइम Engine थोड़ा noisy लगता है | गियर लगते टाइम गियरबॉक्स थोड़ा notchy feel होता है और Steering low speed पर heavy लगता है| हालांकि ये चीजें बड़ी problem नहीं हैं और कुछ समय बाद driver को habit हो जाती है। अगर आपकी priority safety और rough-road comfort है तो Tata Punch एक शानदार option है।

1- Maruti Suzuki Baleno

Maruti Suzuki की सभी गाड़ियों में सबसे अच्छा गाड़ी Baleno है | इस गाड़ी में लेगरूम काफी ज्यादा है तो आप easily पैर फैलाकर long Drive पर जा सकते है | ये गाड़ी Swift और Dzire के मुकाबले काफी स्मूथ और responsive है अगर आप थोड़ा सा ज्यादा पैसे देंगे तो आपको Baleno जैसी अच्छी गाड़ी मिल जायगी |

Top 5 Best Car

Engine & Performance

इनमें 1.2L K12N 4-cylinder petrol engine मिलता है जो segment के सबसे smooth engines में से एक माना जाता है। Engine refinement, pickup और highway performance काफी impressive है। खास बात यह है कि AMT gearbox tuning Swift और Dzire से भी ज्यादा smooth feel होती है। माइलेज भी काफी अच्छा है जो लगभग 22–23 kmpl है |

कमियां

Safety की बात करे तो Tata जितना confidence feel नहीं देता है लेकिन overall practicality, mileage, comfort और performance का combination इसे सबसे strong package बनाता है।

Renault Triber Facelift: ₹6.29 लाख में सबसे शानदार 7-Seater Family Car, Features देखकर रह जाएंगे हैरान!

Mahindra XUV700 Facelift- Dangerous Premium SUV जो Creta-Safari को देगी बड़ा झटका!

आखिर कौन सी कार सबसे Best है?

ऊपर हमने Top 5 कार के बारे में बताया है अब जानते है की इनमे से कोनसी कार आपके लिए सही है, तो यह पूरी तरह आपकी जरूरत पर depend करता है।

जरूरतसबसे अच्छा Option
Best MileageSwift / Dzire
Best SafetyTata Punch
Best Comfort & RefinementBaleno
Best City SUVHyundai Exter
Best Budget HatchbackGrand i10 Nios

My Recommendation

अगर आप इन पांचो करो में कंफ्यूज है की कोनसी कार ले, तो मै आपको बताता हू की कोनसी कार आपके लिए सही है | अगर आप ऐसी कार चाहते है जिसमे अच्छा mileage मिले, smooth engine हो, maintenance कम हो, long trips में comfort मिले और overall practicality सबसे बेहतर हो तो Maruti Suzuki Baleno इस बजट में सबसे ज्यादा sensible choice बनती है।

लेकिन अगर आपकी पहली priority safety है और आप खराब roads पर ज्यादा drive करते हैं, तो Tata Punch ज्यादा बेहतर option साबित हो सकती है।

अगर आपको compact SUV feel चाहिए with premium features, तो Hyundai Exter भी काफी strong contender है।

Disclaimer: This blog post is for informational purposes only. Before buying the car, check the latest specifications, pricing and availability information from your nearest showroom. We are not responsible for any changes in pricing or availability.

2 thoughts on “Top 5 Best Cars Under ₹8 Lakh in India 2026 – Powerful Mileage, शानदार Safety & Best Value!”

  1. Pingback: Hyryder Toyota 2025 Review – Mileage, Features, Price & Specs in India

  2. Pingback: Tata Curvv EV 2025: Range, Features, Launch Date and Best Price

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top