
Suzuki Burgman Street 125
अगर आप एक स्टाइलिश, आरामदायक और प्रीमियम लुक वाली स्कूटर देख रहे है जो आपके डेली उपयोग के लिए आरामदायक हो तो Suzuki Burgman Street 125 आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है | Suzuki Burgman Street 125 आज के टाइम पर 125cc सेगमेंट में आ रही है जो एक स्ट्रांग contender है | आज हम इस scooter के Specification के बारे में जानेंगे जो officially Announced किया गया है |
Performance जो दिल को भा जाये |
Suzuki Burgman Street 125 के Performance की बात करे तो इसमें 124cc की 4-stroke की single-cylinder दिया गया है जो air-cooled SOHC engine पर आधारित है | इसमें 6.2 kW का Power दिया गया है जो 6500 rpm है | अगर इसके Torque की बात करे तो इसमें 10.2 Nm का टार्क दिया गया है जो 5250 rpm है | इस स्पेसिफिकेशन के आधार पर हम देख सकते है की ये Scooter सिटी राइड के लिए बनाई गयी है |
काम दाम में ज्यादा माइलेज
अगर हम इस स्कूटर के फ्यूल सिस्टम की बात करे तो इसमें fuel Injection सिस्टम दिया गया है जिसका compression ratio 10.3:1 है |
Fuel Injection system के फायदे
Fuel Injection system के बहुत सरे फायदे होते है जिसमे सबसे पहला ये है की इससे स्कूटर के माइलेज पर असर पड़ता है जिससे माइलेज बहुत अच्छा हो जाता है | दूसरा फायदा ये है की स्कूटर को चलते समय इसमें Smooth throttle रिस्पांस मिलता है और तीसरा फायदा ये है की ठंडी में भी स्कूटर को स्टार्ट करते टाइम ये बहुत ही आसानी से Start (Ignition) हो जाता है | अगर हम इसके Real-world mileage की बात करे तो ये 50–55 km/l हो सकता है |
Design जो दिल को छू जाएं
इस स्कूटर के डिज़ाइन की बात करे तो इसकी डिज़ाइन काफी अट्रैक्टिव है जो Buyer को पहली नजर में ही पसंद आ जाये | इसका डिज़ाइन स्लीक मॉडर्न पर आधारित है इसके बॉडी को पहले से ज्यादा शार्प बनाया गया है इसमें स्प्लिट LED Headlight दी गयी है और पीछे की साइड LED टेल Light दिया गया है साइड के indicator भी काफी अट्रैक्टिव है |
इसमें 4.2 inch की TFT स्क्रीन दिया गया है | Scooter ke dimensions की बात करे तो इसकी लम्बाई 1860 mm, चौड़ाई 700 mm और ऊंचाई 1140 mm दिया गया है | अगर इसके वजन की बात करे तो ये 114-115 kg तक हो सकता है |

Suzuki Burgman Street 125 का Fuel Tank
डिज़ाइन के अनुसार इसका fuel tank काफी अच्छा दिया गया है इसकी फ्यूल टैंक की कैपेसिटी 5.5 Litres तक दी गयी है | अगर हम इसके फ्यूल टैंक को एक बार फुल कर दे तो ये approx 250–300 km तक की दूरी तय कर सकती है | दैनिक उपयोग के लिए ये स्कूटर काफी आरामदायक है |
Suzuki Burgman Street 125 के Features
Suzuki Burgman Street 125 में आपको बहुत से फीचर मिलते है जिसमे से कुछ फीचर नीचे दिए गए है | ये सभी फीचर इस स्कूटर को स्मार्ट स्कूटर बनाते है जो आज के हिसाब से परफेक्ट है |
- फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल
- ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
- इंडिकेटर नेविगेशन
- कॉल और मैसेज अलर्टस
- USB चार्जिंग पोर्ट
Also Read: Honda CB Shine 125 SP Middle Class की सबसे पहली पसंद, Affordable Price और ज्यादा Mileage
Affordable Price
Suzuki Burgman Street 125 की कीमत इंडिया में अलग अलग जगह अलग अलग हो सकती है लेकिन इसकी शुरुवाती कीमत Rs. 1,13,220 है इस कीमत में ये स्कूटर काफी प्रीमियम केटेगरी में आता है जो कम्फर्ट राइड देता है |
Suzuki Burgman Street – फायदे और नुकसान
फायदे:
- प्रीमियम मैक्सी-स्कूटर डिज़ाइन
- आरामदायक राइडिंग पोज़िशन
- अच्छी माइलेज
- स्मूद इंजन परफॉर्मेंस
- स्मार्ट फीचर्स (ब्लूटूथ, नेविगेशन)
नुकसान:
- थोड़ा भारी (bulky) महसूस होता है
- कीमत थोड़ी ज्यादा लग सकती है
- हाई-स्पीड पर स्टेबिलिटी औसत है

Conclusion – क्या आपको यह स्कूटर लेना चाहिए?
अगर आप एक ऐसा स्कूटर चाहते हैं जो:
- स्टाइलिश हो
- आरामदायक हो
- डेली कम्यूट और कभी-कभी लंबी राइड के लिए अच्छा हो
तो Suzuki Burgman Street आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है। इसका मैक्सी-स्कूटर डिज़ाइन इसे भीड़ से अलग बनाता है, और इसकी चौड़ी सीट व आरामदायक राइडिंग पोज़िशन लंबी दूरी पर भी थकान कम करती है । साथ ही, इसका इंजन काफी स्मूद है और माइलेज भी अच्छा मिलता है, जिससे यह रोज़मर्रा के इस्तेमाल के लिए practical बन जाता है
Suzuki Burgman Street 125 का माइलेज कितना है?
इसके Real-world mileage की बात करे तो ये 50–55 km/l हो सकता है |
क्या यह beginners के लिए अच्छा स्कूटर है?
बिल्कुल, इसका smooth engine और आसान हैंडलिंग नए राइडर्स के लिए इसे एक safe और easy-to-use स्कूटर बनाते हैं।
Burgman Street का maintenance कैसा है?
इसका मेंटेनेंस moderate माना जाता है। सामान्य सर्विसिंग और ऑयल चेंज नियमित रूप से करने पर यह काफी reliable रहता है।
I am an automobile enthusiast and blogger with 5 years of experience in reviewing cars and bikes. I write about vehicle features, performance, and the latest trends in the auto industry to help readers make informed decisions. My blog offers honest reviews, comparisons, and easy-to-understand insights for all types of automobile lovers.
