Maruti Suzuki Sales 2026- 10% Growth के साथ बना UV Segment का King

Maruti Suzuki Sales Report 2026

Maruti Suzuki Sales ने अपनी मार्च 2026 की सेल्स रिपोर्ट्स को रिलीज़ किया है जिससे इंडिया के सभी Investors काफी खुश हो गए है | ट्रेडिंग session में Stock में लगभग 1.6% की बढ़ोतरी देखने को मिली है जो मार्किट sentiment को Reflect करता है | इस बढ़ोतरी का जो मुख्य कारण है वो Passenger Vehicle segment का डिमांड तेजी से बढ़ना है खासकर Utility Vehicle |

Maruti Suzuki Sales
Maruti Suzuki Sales

Company ने ऑफिशियली बताया है की मार्च 2026 में कुल मिलाकर 225,251 units को सेल किया है | इसमें डोमेस्टिक मार्किट में सेल के साथ साथ एक्सपोर्ट और अन्य सप्लाई भी शामिल है | Breakdown की बात करे तो डोमेस्टिक में कुल 169,428 units की सेल रही जबकि एक्सपोर्ट्स 47,040 units और अन्य सप्लाई में 8,783 units की सेल हुई है | इन सभी सेल को मिलाकर पता चलता है की Maruti Suzuki की नेटवर्क और डिमांड दोनों बढ़ रही है |

जैसे ही Company ने अपनी सेल्स डाटा को announced किया है उसके तुरंत बाद कंपनी की शेयर प्राइस ₹12,306 से बढ़कर ₹12,507 तक पहुंच गोई है | इसमें ध्यान देने वाली बात ये है की 31 March को मार्किट बंद था इसलिए ये मूवमेंट 1 अप्रैल को देखने को मिला है |

अगर सेगमेंट के अकॉर्डिंग एनालाइज करे तो इस साल सबसे ज्यादा ग्रोथ UV सेगमेंट में देखने को मिला है पिछले साल इस सेगमेंट की सेल 61,097 units थी लेकिन इस साल ये सेल 16.7% YoY से बढ़कर 71,356 units तक पहुंच गयी है जो काफी अच्छी ग्रोथ को शो कर रही है | इससे पता चलता है कि इंडियन कंस्यूमर्स अब SUVs को ज्यादा पसंद करते है |

दूसरी तरफ मिनी कार सेगमेंट में भी काफी ग्रोथ देखने को मिला है इस सेगमेंट में सेल पिछले साल 78,561 units थी जो इस साल बढ़कर 83,530 units हो गयी है| Market के डिमांड को देखे तो लोग Compact से SUVs की तरफ ज्यादा जा रहे है जिससे फ्यूचर में इसके डिमांड पर असर पड़ेगा |

अगर पूरे Financial Year 2025-26 की बात करे तो Maruti Suzuki ने कुल मिलाकर 2,422,713 units सेल की है जो पिछले साल की तुलना में 8.4% ज्यादा है इससे पता चलता है की कंपनी ने अपने एनुअल बेसिस पर भी ग्रोथ को मेन्टेन किया है जिससे इन्वेस्टर्स के लिए अच्छी बात है |

Maruti Suzuki Sales
Maruti Suzuki Sales

Stock performance के नजरिए से देखें तो Maruti Suzuki ने पिछले 5 सालों में निवेशकों को 79% से ज्यादा का शानदार रिटर्न दिया है, वहीं 3 सालों में करीब 49% का फायदा पहुंचाया है। ये आंकड़े कंपनी की मजबूत long-term growth और stability को दर्शाते हैं। हालांकि, short-term में थोड़ी बहुत गिरावट और उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

पिछले एक साल में स्टॉक ने लगभग 8.26% का रिटर्न दिया है, लेकिन साल 2026 की शुरुआत से अब तक (YTD के आधार पर) इसमें करीब 25% की गिरावट आ चुकी है। सिर्फ पिछले एक महीने की बात करें तो स्टॉक में 16% से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है, जो market correction या profit booking का संकेत हो सकता है।

हाल के 5 ट्रेडिंग सेशन्स में भी स्टॉक थोड़ा दबाव में रहा है और करीब 2.2% तक नीचे आया है। इससे साफ होता है कि short-term में थोड़ी कमजोरी है, लेकिन long-term में कंपनी की स्थिति अभी भी मजबूत बनी हुई है।

अगर 52-week performance देखें तो इस स्टॉक ने 5 जनवरी 2026 को ₹17,370 का उच्चतम स्तर छुआ था, जबकि 7 अप्रैल 2025 को इसका न्यूनतम स्तर ₹11,059.45 रहा था। इस समय कंपनी का market capitalization करीब ₹3.93 लाख करोड़ है, जो इसे भारत की बड़ी ऑटो कंपनियों में शामिल करता है।

कुल मिलाकर देखा जाए तो Maruti Suzuki Sales का बिजनेस फंडामेंटली मजबूत है, खासकर utility vehicle (UV) सेगमेंट की बढ़ती मांग के कारण। लेकिन बदलते consumer trends और market volatility की वजह से short-term में स्टॉक में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं।

Maruti Suzuki Victoris Price in India 2025 Revealed – Starts at ₹10.49 Lakh, Better Value Than Creta

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top