Ferrato Disruptor 129KM Range और Killer Look वाली सबसे Dangerous EV Bike!

Ferrato Disruptor Electric Bike जो हर जगह देखने को मिल रहा हैं, क्यूंकि जबसे पेट्रोल की दिक्कत हुई है तबसे अधिकतर लोग इलेक्ट्रिक बाइक की तरह जा रहे है लेकिन सवाल ये है की कौनसी बाइक ली जाये जो देखने में Super Sporty लगे और बजट के अंदर में ही हो तो सबसे पहला नाम Ferrato Disruptor का आता है |

इस बाइक की बात करे तो इसमें एक छोटा सा मोटर लगा होता है ऐसा फील होता है की कोई छोटा जेट आपके साथ उड़ रहा हो। यही चीज इसे बाकी EV बाइक्स से अलग बनाती है। ये बाइक उन लोगो को टारगेट करती है जो R15 जैसी स्पोर्ट बाइक का लुक चाहते हैं लेकिन पेट्रोल के खर्च से बचना चाहते हैं। ये बाइक की कीमत की बात करे तो ये लगभग ₹1.55 लाख से ₹1.66 लाख के बीच आती है |

Premium Design, Killer Look

Ferrato Disruptor अपने डिज़ाइन की वजह से काफी पॉपुलर है | पहली नजर में देखने पर कोई कह ही नहीं सकता की ये इलेक्ट्रिक बाइक नहीं है | इसका डिज़ाइन काफी aggressive और स्पोर्टी दिया गया है बाइक की fairing नीचे तक जाती है जिससे इसका look premium बनता है। सामने से देखने पर ये बाइक बिलकुल R15 के जैसी दिखती है खासकर इसका visor और sharp body design इसे futuristic look देता है।

बाइक में लगभग हर जगह LED lighting दी गई है फिर चाहे वो Headlight, Turn Indicators, Tail Light, DRL Setup हो या Hazard Function | पीछे का tail section matrix style डिजाइन जैसा लगता है और braking के समय lighting effect काफी premium feel देता है। अन्य बाइक में जहा fuel टैंक होता है वही पर इस बाइक में diggi दी गयी है जिसमे charger रखा होता है और यही पर usb charger पिन भी दिया गया है जिससे आप अपनी मोबाइल चार्ज कर सकते है |

Ferrato Disruptor

Strong Build Quality

Ferrato Disruptor की जो outer body है वो पूरा Fiber का बना हुआ है लेकिन अंदर का chassis मेटल का बना हुआ होता है | EV बाइक में fiber use होता है जिससे उसका weight हल्का होता है | Price के हिसाब से इसकी fitting और finishing काफी अच्छी है | गांव या खराब रोड्स पर इसकी low fairing थोड़ा concern बन सकती है क्योंकि ground clearance city use के हिसाब से ज्यादा tuned लगता है।

Features जो इसे Smart Bike बनाते हैं

Ferrato Disruptor फीचर्स के मामले में भी काफी loaded लगती है। इसके बहुत सारे feature है नीचे कुछ main feature लिस्टेड है

  • Remote Lock/Unlock
  • Remote Start
  • Reverse Mode
  • Digital Instrument Console
  • USB Charging Port
  • Multiple Riding Modes
  • Hazard Lights
  • Fully LED Setup
  • Dual Disc Brakes
  • CBS Braking System

Instrument Console और Controls

इसमें reverse LCD console मिलता है जो धूप में भी clearly दिखाई देता है। LCD Console में आपको ये सारी जानकारी मिलती है:

  • Speed
  • Battery Percentage
  • Riding Mode
  • Estimated Range
  • Indicators
  • Gear/Mode Display

Handlebar controls भी काफी modern feel देते हैं। इसमें 3 राइडिंग मोड दिए गए है

  • Eco Mode – ज्यादा रेंज और स्मूथ राइडिंग के लिए
  • City Mode – डेली यूज़ के लिए पावर और माइलेज का बैलेंस
  • Sport Mode – फुल पावर और तेज एक्सीलरेशन का मज़ा
Ferrato Disruptor

Reverse Gear का फायदा

Ferrato Disruptor में reverse mode का भी option मिल जाता है अगर बाइक कहीं tight parking में फंस जाए या पीछे pillion बैठा हो तो reverse mode on करके बाइक को easily पीछे कर सकते है |

Battery, Charging और Range

Ferrato Disruptor में 3.9 kWh की LFP Battery Technology दी गई है। LFP यानी Lithium Iron Phosphate battery | ये बैटरी काफी ज्यादा safe मानी जाती है और heat को अच्छे से manage करती है साथ ही Long Life भी देती है |

अगर इसके Charging Time की बात करे तो ये full charge होने में लगभग 5 घंटे लगते है इसमें Charger portable है इस बाइक में 15A socket support मिलता है सबसे अच्छी बात ये है कि charger बाइक के अंदर ही रखा जा सकता है।

Company के अनुसार इसका range 129 KM है लेकिन यह range mainly Eco Mode में मिलता है । Mixed usage में इसका range लगभग 90-110KM मिल सकती है।

Comparison Table Ferrato Disruptor vs Ultraviolette F77

FeatureFerrato DisruptorUltraviolette F77
Motor Power6.37 kW10.3 kw
Range129 KM152 km
Top Speed95-100 km/h140+ km/h
Price₹1.5 – 1.6 Lakh₹3.80 –  ₹5.60 Lakh
Target UserDaily + Sporty LookPure Performance Lovers

Motor और Performance

Ferrato Disruptor में Central Mounted Motor दी गई है जो chain drive के जरिए rear wheel तक power भेजती है। इसका Normal Power 3.3kW और Peak Power 6.37 kW तक generate करती है साथ ही इसका Torque लगभग 45Nm-228Nm तक generate करती है | EV bikes का instant torque इसे काफी punchy feel देता है।

अगर हम इसके टॉप स्पीड की बात करे तो इसका टॉप स्पीड 95 km/h है, Delhi, Mumbai, Bangalore जैसी जगहों में daily use के लिए यह speed काफी sufficient है।

इसके Front Suspension में Telescopic Forks और Rear Suspension Vertical Monoshock with Linkage दिया गया है यही चीज इसे premium feel देती है। Linkage suspension की वजह से ज्यादा suspension travel, better comfort और smoother ride quality मिलती है |

इस बाइक का Braking setup भी काफी अच्छा दिया गया है। इसमें Front Disc Brake और Rear Disc Brake with CBS (Combined Braking System) दिया गया है मतलब अगर Front brake लगाते है तो rear brake भी एक साथ लगता है जिससे braking stable बनती है।

Real World Riding Experience

Ferrato Disruptor Electric Bike की सबसे अच्छी बात ये है की इसमें comfortable riding posture मिलता है Wrist pressure ज्यादा नहीं लगता और Back posture comfortable रहता है Long city rides में भी riding comfortable लगती है। इसके Handle में थोड़ा improvement की जरूरत महसूस होती है क्यूंकि इसका Handle थोड़ा heavy feel होता है Center of gravity शुरुआत में अलग लगता है लेकिन price के हिसाब से handling acceptable लगती है।

अब सबसे जरूरी सवाल ये बाइक चलाने में कैसी लगती है? अगर हम Eco mode में बाइक चलाते है तो काफी smooth feel होता है Acceleration controlled रहता है और maximum efficiency मिलती है। Gym, college, office या city rides के लिए यह mode perfect लगता है। अगर हम Sport mode में बाइक चलाये तो Throttle देते ही instant pickup मिलता है और motor sound के साथ sporty feeling आती है।

Ferrato Disruptor electric bike

Maintenance Cost & Battery Warranty

Electric bikes की सबसे बड़ी advantage ये होती है की ये low maintenance होती है Ferrato Disruptor में ना तो Engine oil है और ना ही Clutch और ना ही Gearbox maintenance की झंझट | Maintenance के नाम पर सिर्फ इसमें Brake pads, Tyres और Basic wear & tear का ध्यान रखना पड़ता है।

कंपनी ने इस बाइक में 3 Years / 30,000KM तक बैटरी की वारंटी दे रही है जो EV segment में decent मानी जा सकती है।

Royal Enfield Flying Flea C6 Electric Bike: 154km रेंज, 115km/h स्पीड – लोग क्यों हो रहे हैं इसके पीछे पागल?

लूट लो ! Revolt RV1 Electric Bike, इतनी सस्ती की यकीन नहीं होगा ! कीमत, माइलेज और असली सच्चाई |

Pros & Cons

ProsCons
Extremely Sporty DesignHandling थोड़ी heavy लगती है
Full Fairing LookGround Clearance concern हो सकता है
LED Lighting EverywhereHigh-speed stability और बेहतर हो सकती थी
Reverse ModeBrand service network अभी limited है

क्या आपको ये बाइक लेनी चाहिए?

अगर आप:

  • College student हैं
  • Daily city riding करते हैं
  • Sport bike look चाहते हैं
  • Fuel खर्च से बचना चाहते हैं
  • Future technology पसंद करते हैं

तो Ferrato Disruptor आपके लिए काफी interesting option बन सकती है।

लेकिन अगर:

  • Long highway touring करते हैं
  • बहुत rough roads पर चलते हैं
  • Traditional petrol bike feel चाहते हैं

तो शायद आपको petrol sports bike ज्यादा suit करे।

Final Verdict

Ferrato Disruptor perfect नहीं है, लेकिन जिस price bracket में यह आती है वहां इस तरह की fully-faired electric sports bike मिलना अपने आप में बड़ी बात है। इसका design attention grab करता है, LED setup premium feel देता है और sport mode में इसकी performance genuinely fun लगती है।

हाँ, handling और refinement में future batches में improvement की जरूरत महसूस होती है, लेकिन overall package देखा जाए तो यह बाइक EV market में एक bold और exciting step लगती है। अगर आपका budget ₹1.5 लाख के आसपास है और आप कुछ futuristic, sporty और different खरीदना चाहते हैं, तो Ferrato Disruptor definitely test ride करने लायक बाइक है।

FAQs

Ferrato Disruptor की top speed कितनी है?

Ferrato Disruptor की top speed लगभग 95 km/h है।

Charging में कितना समय लगता है?

लगभग 5 घंटे में full charge हो जाती है।

क्या यह beginner riders के लिए अच्छी है?

हाँ, city riding और beginners दोनों के लिए यह काफी आसान और practical लगती है।

Disclaimer: The information given above is based on available sources and the brand’s official website. Before buying, please get full confirmation from your nearest dealership or official portal.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top