Renault Triber Facelift: ₹6.29 लाख में सबसे शानदार 7-Seater Family Car, Features देखकर रह जाएंगे हैरान!

Renault Triber Facelift उनके लिए परफेक्ट है जो 10 लाख रुपये के अंदर 7-सीटर कार ढूंढ रहे है | कंपनी ने facelift को और ज्यादा प्रीमियम और फीचर से लोड किया है क्या ये कार सिर्फ दिखने में अच्छी है या असल जिंदगी में भी फैमिली के लिए सही साबित होती है? चलिए जानते हैं इसके डिजाइन, फीचर्स, कम्फर्ट, परफॉर्मेंस, प्रोस-कॉन्स और रियल लाइफ एक्सपीरियंस के बारे में विस्तार से।

Renault Triber Facelift 2025 Design

Facelift के बाद Triber पहले से ज्यादा मॉडर्न और मस्कुलर लगने लगी है | फ्रंट डिजाइन की बात करे तो इसमें पहले से काफी changes किये गए है जैसे की इसमें LED Projector Headlights और LED DRLs के साथ इसमें Piano Black Treatment दिया गया है जो काफी premium लगता है साथ ही इसके बोनट पर शार्प क्रीज़ दिए गए जो काफी attractive लगते है | इसका बम्पर और नीचे की जाली और दोनों साइड के Fog Light देखने में काफी अच्छे लगते है कोई कह नहीं सकता की इतना सब कुछ सिर्फ 10 लाख के अंदर मिल जाएगा |

अगर इसके साइड प्रोफाइल की बात करे तो इसमें Long Wheelbase और Roof Rails दिए गए है बॉडी को थोड़ा heavy दिखने के लिए दोनों साइड में cladding दिया गया है साथ ही इसमें आपको 15-inch Wheels मिलता है जो इसे मजबूत और स्टाइलिश बनता है | पीछे की तरफ से इसमें LED Strip और स्मोक्ड Tail Light इसको मॉडर्न बनाते है | अगर रंगों की बात करें तो इसमें कई ड्यूल-टोन कलर ऑप्शन मिलते हैं, जिनमें Amber Terracotta + Black काफी आकर्षक लगता है।

Renault Triber Facelift

Interior Look और Cabin Experience

Renault Triber Facelift 2025 बाहर से देखने पर जितना अच्छा लगता है अंदर का केबिन उतना ही मॉडर्न लगता है डैशबोर्ड डिजाइन सिंपल और फंक्शनल रखा गया है। मेंटेनेंस के तौर पर आपको थोड़ा साफ़ सफाई का ध्यान रखना पड़ेगा | Cabin की width थोड़ी काम तो अगर आगे कोई healthy person बैठेगा तो ड्राइवर को गेयर लगाने में प्रॉब्लम हो सकती है comfort की बात करे तो इसकी कुशनिंग short Journy के तो सही है लेकिन लॉन्ग ड्राइव के लिए कम्फर्टेबले नहीं है | कम्फर्ट के लिए इसमें Arm Rest मिलता है जो सिर्फ ड्राइवर के लिए है इसके अलावा Driver की seat adjustable है लेकिन steering में telescopic adjustment नहीं मिलता।

Second Row:- Triber की सबसे मजबूत बात इसकी second row है। यहां आपको अच्छा Headroom मिलता है साथ ही इसमें Sliding और Reclining Seats भी मिलती है जो आराम से बैठ सकते है खास कर अगर third row में कोई नहीं बैठा है तो सीट्स को पीछे स्लाइड करके काफी अच्छा आराम मिलता है हालांकि seat का बेस और बैक रेस्ट काफी फ्लैट है तो उतना अच्छा कम्फर्ट नई मिलता है वैसे इसमें 3 लोग बैठ सकते है लेकिन कम्फर्ट के लिए 2 ही सही है | इसमें आपको AC वेंट भी मिलते है जिसको आप नोब के द्वारा कण्ट्रोल कर सकते है

Thord Row:- काफी लोगो का सवाल है की Third row practical है या सिर्फ नाम का है लेकिन सच कहें तो Third Row बच्चो के लिए काफी अच्छा है पीछे की सीट पर बड़े लोग भी बैठ सकते है लेकिन short city rides के लिए, Long highway trips में adults को परेशानी हो सकती है |

Boot Space:- 7 सीट्स इस्तेमाल करने पर boot space सीमित हो जाता है। सिर्फ कुछ बैग्स ही रखे जा सकते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है की Third row removable है इसको रिमूव किया जा सकता है और Seats को fold भी किया जा सकता है इससे आपको जरूरत के हिसाब से बड़ा luggage area मिल जाता है। यह flexibility Triber को दूसरी budget cars से अलग बनाती है।

Renault Triber Facelift
Renault Triber Facelift

Features – बजट के हिसाब से काफी अच्छे

Renault ने इस बार फीचर्स पर अच्छा काम किया है। Touchscreen थोड़ा छोटा और basic लगता है लेकिन usability काफी आसान है। Digital instrument cluster साफ और sharp graphics के साथ आता है।

  • Keyless Entry
  • Push Button Start
  • Wireless Android Auto & Apple CarPlay
  • 8-inch Touchscreen
  • Digital Driver Display
  • Auto Headlamps
  • Rain Sensing Wipers
  • Wireless Charger
  • Auto Folding ORVMs
  • 6-Speaker Sound System

Safety Features

Renault Triber Facelift में safety पहले से बेहतर हुई है। हालांकि अभी भी इसकी मजबूत Global NCAP crash rating का इंतजार है।

  • 6 Airbags
  • TPMS
  • ESC
  • Hill Start Assist
  • Rear Parking Camera
  • Front Parking Sensors

Engine और Performance

Engine और Performance एक ऐसा पॉइंट है जहा पर Renult ने कुछ चेंज नहीं किया है इसमें 1L 3-Cylinder Petrol Engine दिया गया है जो City driving के लिए पर्याप्त है, लेकिन highway पर इसकी कमी साफ महसूस होती है। ये गाड़ी उनके लिए ज्यादा सही है जो सिर्फ डेली use में एक जगह से दूसरे जगह तक जाते है उनको परफॉरमेंस से कोई मतलब नहीं होता है |

Mileage

अगर हम इसके Real-life mileage की बात करे तो ये City में लगभग 9-10 kmpl और Highway पर 13-14 kmpl तक है Heavy traffic और full load में mileage थोड़ा और कम हो सकता है।

Renault Triber Facelift
Renault Triber Facelift

Ride Quality और Handling

Renault की cars हमेशा से ride comfort के लिए जानी जाती हैं और Triber भी इसमें शानदार है।

  • खराब सड़कों पर अच्छा comfort
  • बड़े potholes आसानी से absorb करती है
  • Full load में भी suspension stable रहता है
  • 182mm ground clearance practical है
  • Highway stability भी अच्छी है लेकिन steering high-speed lane changes में ज्यादा confidence नहीं देता।

Renault Triber Facelift Pros & Cons

ProsCons
10 लाख के अंदर सबसे Practical 7-SeaterEngine Weak लगता है
शानदार Ride ComfortNVH Levels अच्छे नहीं
Easy City DrivingNo Turbo Engine Option
Family Friendly CabinThird Row Long Trips के लिए Ideal नहीं

Hyundai Creta vs Kia Seltos – कौन है असली Winner? खरीदने से पहले जान लें पूरी सच्चाई!

Skoda Kylaq Price in India – क्या ये Creta को टक्कर देगी? पूरी शानदार डिटेल, फीचर्स और लॉन्च जानकारी

Toyota Urban Cruiser Hyryder Price: अभी नहीं लिया तो पछताओगे! इतनी कम कीमत में Hybrid SUV दुबारा नहीं मिलेगी

Renault Triber facelift on road price

Renault Triber Facelift को 23 जुलाई 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.29 लाख रखी गई है। इस कीमत में यह कार बजट फैमिली buyers के लिए एक शानदार 7-सीटर ऑप्शन बनकर सामने आती है।

Renault Triber vs Rivals Comparison

CarBiggest AdvantageBiggest Weakness
Renault TriberAffordable 7-seaterWeak highway performance
Maruti ErtigaBetter engine refinementHigher price
Kia CarensPremium featuresExpensive
Maruti WagonRMileageNo 7-seat practicality

Final Verdict

Renault Triber Facelift 2025 आज भी भारतीय बाजार की सबसे practical budget 7-seater MPV में से एक है। फेसलिफ्ट के बाद इसका design और features पहले से ज्यादा आकर्षक हो गए हैं।

हाँ, इसका इंजन segment-best नहीं है और highway performance average है। लेकिन अगर आपका मुख्य उद्देश्य आरामदायक city driving और family practicality है, तो 10 लाख रुपये के अंदर इससे बेहतर package मिलना मुश्किल है।

यह उन लोगों के लिए perfect है जो,

  • Budget conscious हैं
  • बड़ी family रखते हैं
  • Comfortable daily commuter चाहते हैं
  • Practicality को performance से ज्यादा महत्व देते हैं।

Disclaimer: The above information is based on July 2025 launch data. Price and features may vary slightly depending on the city and variant. It is important to confirm with the official dealership.

Renault Triber Facelift 2025 – FAQs

Renault Triber Facelift 2025 की शुरुआती कीमत कितनी है?

Renault Triber Facelift 2025 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹6.29 लाख रखी गई है।

Renault Triber Facelift 2025 में कौन सा इंजन मिलता है?

इसमें 1.0L 3-cylinder petrol engine मिलता है जो city driving के लिए अच्छा माना जाता है।

क्या Renault Triber long drive के लिए अच्छी है?

Ride comfort अच्छा है, लेकिन highway performance और overtaking power थोड़ी कमजोर महसूस हो सकती है।

Renault Triber खरीदने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

अगर आपका highway usage ज्यादा है या powerful engine चाहिए, तो इसकी performance आपको थोड़ी कम लग सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top